फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने कई परीक्षाओं की तिथि बदली, अब से होंगी नई तिथियां

Wed, 04 Dec 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बीकॉम, एमए, एमएससी की परीक्षाओं की तारीख बदली
  • पांच दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बीकॉम, एमए और एमएससी के कई पेपर की तिथि बदल दी है। अब यह परीक्षाएं नई तिथि पर आयोजित की जाएंगी। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की पांच दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 20 दिसंबर को होगी। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर स्किल एनहांसमेंट की दोनों वैकल्पिक प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं 18 दिसंबर को होंगी। इसी प्रकार, एमए अंग्रेजी और संस्कृत तृतीय सेमेस्टर की छह दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं अब 23 दिसंबर को होंगी।

एमए के छात्र छह दिसंबर को यूजीसी नेट परीक्षा होने की वजह से इसकी तिथि बदलने की मांग कर रहे थे। विवि के इस फैसले से उन्हें राहत मिली है। एमए चित्रकला तृतीय सेमेस्टर की छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा भी अब 16 दिसंबर को होगी। एमएससी पर्यावरण विज्ञान और हिमालीय एक्वेटिक बायोडाइवर्सिटी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अब पांच दिसंबर के बजाए 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


एमएससी मानव विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10, 12 और 14 दिसंबर को होगी। एमएससी और एमए सांख्यिकी तृतीय सेमेस्टर की लीनियर मॉडल्स एंड एनालिसिस की परीक्षा 19 दिसंबर को होगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सभी कॉलेजों को भेज दिया गया है। इन पाठ्यक्रमों से जुड़े छात्र अपने-अपने कॉलेज से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें