देहरादून। उत्तराखंड सब-एरिया गढ़ी कैंट आगामी 14 अगस्त को प्रदेशभर के गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को सम्मानित करेगा। इसमें पूर्व गैलेंट्री आवार्ड विजेता के साथ ही सर्विंग आवार्ड विजेता भी शामिल होंगे। आरआईएमसी में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित सेना के अधिकारी शामिल होंगे।
सब-एरिया हेडक्वार्टर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीओसी सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने बताया कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सैनिक हैं। उत्तराखंड में कई ऐसे वीर योद्धा हैं, जिन्हें असाधारण वीरता के लिए गैलेंट्री अवार्ड पा चुुके हैं। इस साल आजादी के जश्न के मौके पर ऐसे गैलेंट्री आवार्ड विजेताओं को सम्मानित करेगा। इसमें रिटायर्ड सैनिक विजेताओं के साथ ही सर्विंग सैनिक भी होंगे। कार्यक्रम आरआईएमसी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरन कर्नल जीएस संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।