फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की की गजल ने किया IAS में उत्तराखंड टॉप

Tue, 10 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रुड़की की गजल भारद्वाज ने हासिल की 40वीं रैंक 
  • बीरोंखाल की बंदना पोखरियाल को मिली 83वीं रैंक 
  • उत्तरकाशी के नरेंद्र भंडारी को हासिल हुई 228वीं रैंक 
  • देहरादून के गौतम थपलियाल ने पाया 378वां स्थान
विज्ञापन
गजल भारद्वाज ने 40वीं रैंक हासिल की है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं में आबादी के लिहाज से बेहद छोटे उत्तराखंड प्रदेश से बड़ी संख्या में होनहारों ने कामयाबी हासिल की है। रुड़की की गजल भारद्वाज 40वीं रैंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, पौड़ी के बीरोंखाल निवासी बंदना पोखरियाल ने 83वीं रैंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तरकाशी के नरेंद्र भंडारी को ऑल इंडिया स्तर पर 228वीं मिली है, जबकि देहरादून के गौतम थपलियाल सहित कई और युवाओं को इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल हुई है।

मंगलवार को यूपीएससी का सिविल सेवा परिणाम प्रदेश के कई होनहारों के लिए मंगलकारी साबित हुआ। रुड़की के प्रीत विहार कालोनी की रहने वाली गजल भारद्वाज ने 40वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल ट्रेड से बीटेक, फिर किया सिविल का रुख

गजल भारद्वाज - फोटो : AmarUjala
गजल ने चार वर्ष पहले सिविल ट्रेड से बीटेक किया था। लेकिन वह इंजीनियर नहीं, बल्कि आईएएस बनना चाहती थी। यही वजह रही कि उसने बीटेक करने के बाद अच्छा पैकेज मिलने के बाद भी कोई कंपनी ज्वाइन नहीं की और दिल्ली जाकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। गजल इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा तीन बार दे चुकी है। उसे चौथी बार में यह सफलता मिली।

सेल्फ स्टडी से पहाड़ की बेटी ने भरा दम
उधर, पौड़ी की बंदना पोखरियाल ने सेल्फ स्टडी के दम पर दूसरी बार में सिविल सेवा परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल की। बंदना इन दिनों गुजरात में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी मूल के देहरादून निवासी नरेंद्र सिंह भंडारी ने ऑल इंडिया स्तर पर 228वीं रैंक हासिल की है।

देहरादून के गौतम थपलियाल को सिविल सेवा परीक्षा में 378वीं रैंक मिली है। गौतम फिलहाल वाणिज्य कर विभाग में टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने यह सफलता पांचवीं बार में हासिल की। इसके अलावा उत्तराखंड के रचित रावत ने 140वीं, नरेंद्र सिंह भंडारी ने 228वीं, सोनाक्षी सिंह तोमर ने 747 वीं, मनोज कुमार पांडे ने 805वीं और धीरेंद्र वर्मा ने 960वीं रैंक आल इंडिया स्तर पर हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें