फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 In Delhi: प्रगति मैदान की प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण

Fri, 08 Sep 2023 07:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली प्रगति मैदान में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया। उत्तराखंड के नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्योग विभाग डॉ. एम एस सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। 

विज्ञापन

यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

PM Modi: अक्तूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, नारायण आश्रम और आदि कैलाश के करेंगे दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वाणिज्य मंत्रालय के सचिव  ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सराहना की। अन्य उत्पादों के साथ बिच्छू घास की बनी जैकेट की विशेष रूप से उन्होंने सराहना की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें