फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बैंक में नोट छोड़ भाग उठी लड़की

Wed, 11 Sep 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती आई तो बैंक को चूना लगाने के लिए थी, लेकिन अपनी होशियारी के चक्कर में मुसीबत में फंस गई है। बैंक को तो चूना नहीं लगा उल्टा युवती को नंगे पांव वापस दौड़ना पड गया।
विज्ञापन


एसबीआई में 13 हजार के नकली नोट जमा कराने पहुंची एक युवती पकड़े जाने का शक होते ही रुपये बैंक काउंटर पर छोड़कर वहां से भाग निकली।

पढें, अभी-अभीः केदारनाथ पहुंचे 'निशंक'

500 के करीब 26 नोट
महिला के पास 500 के करीब 26 नोट थे। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार दोपहर एक बजे 18 हजार रुपये की धनराशि अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए एक युवती पहुंची।

बैंक में काफी भीड़ थी। कैशियर ने जब नोट गिने, तो उन्हें नोटों पर शक हुआ। ये सभी नोट 500-500 के थे। इस पर कैशियर ने युवती से वाउचर पर अपना फोन नंबर लिखने को कहा।
विज्ञापन


पढें, हथिनी के एक इशारे पर तेंदुआ हुआ ढ़ेर

वाउचर लेकर चंपत हो गई
नंबर लिखने के बहाने युवती लाइन से हट गई। कैशियर ने अपने साथी से नोटों की पहचान करने के लिए कहा। इसी बीच युवती रुपये बैंक काउंटर पर छोड़कर वाउचर लेकर चंपत हो गई।

बैंक कर्मियों ने उसे ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बैंक की शाखा प्रबंधक अमिता रतूड़ी की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढें, सरकार को महंगी पड़ गई केदारनाथ पूजा

ऑपरेट करना नहीं आते सीसीटीवी कैमरे
स्टेट बैंक की शाखा में सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन किसी को ऑपरेट करना नहीं आता। बैंक प्रभारी प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक अवकाश पर हैं और हमें सीसीटीवी ऑपरेट करने की जानकारी है। बैंक ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालने के लिए एक्सपर्ट को बुला लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें