फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 20 मई को रद्द रहेंगी चार ट्रेनें, छह केवल हरिद्वार तक जाएंगी, ये रहेगा शेड्यूल 

Thu, 12 May 2022 08:14 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार

सार

मोतीचूर स्टेशन के मध्य 20 मई को सुबह 09.30 से शाम चार बजे तक ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक लेकर ब्रिज नंबर 28 पर गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। जबकि आज बृहस्पतिवार से 20 मई तक मोतीचूर यार्ड में पीएनआई व एनआई कार्य के लिए ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीचूर यार्ड में पीएनआई और एनआई कार्य के लिए 12 से 20 मई तक ब्लॉक रहेगा। जिसके चलते देहरादून तक जाने वाली चार ट्रेनें 20 मई को रद्द रहेंगी। जबकि ऋषिकेश जाने वाली छह ट्रेनें 17, 19 और 20 मई के बीच हरिद्वार तक ही आएंगी और यहीं से रवाना होंगी। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मोतीचूर स्टेशन के मध्य 20 मई को सुबह 09.30 से शाम चार बजे तक ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक लेकर ब्रिज नंबर 28 पर गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। जबकि आज बृहस्पतिवार से 20 मई तक मोतीचूर यार्ड में पीएनआई व एनआई कार्य के लिए ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12092 काठगोदाम- देहरादून, ट्रेन 12091 देहरादून-काठगोदाम, ट्रेन 04374 देहरादून-सहारनपुर, ट्रेन 04373 सहारनपुर-देहरादून 20 मई को रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 12017 नई दिल्ली- देहरादून 20 मई को देहरादून के स्थान पर हरिद्वार तक ही आएगी। हरिद्वार से देहरादून के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश 19 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार तक ही चलेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

योग नगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी ट्रेन

ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14229 प्रयाग राज संगम-योगनगरी ऋषिकेश 17 और 19 मई को योगनगरी ऋषिकेश की जगह हरिद्वार तक ही आएगी। योग नगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12018 देहरादून-नई दिल्ली 20 मई को देहरादून की जगह हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...जाम से जूझे 'नजफगढ़ के नवाब': मैनेजर की शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, 'वीरू' का दिखा ये अंदाज

देहरादून से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से अहमदाबाद के लिए चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम 18 और 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से प्रयाग राज संगम के लिए चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश में हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें