फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, 4 तीर्थयात्रियों की मौत

Tue, 09 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल एवं कल्याणी के बीच राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने जिला अस्पताल लाते हुए रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन


छह गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल लाया गया है। यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला।

मानपुरा टौंक राजस्थान से चालक समेत दस तीर्थयात्रियों का दल एक वाहन से चार धाम यात्रा पर निकला है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद दल गंगोत्री की ओर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल और कल्याणी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही धरासू थाने और ब्रह्मखाल पुलिस चौकी से मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक एवं घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन

पढ़ें, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

हादसे में मूलचंद (52) निवासी मालपुरा टौंक राजस्थान तथा मीरा बाई (55) पत्नी रामेश्वर निवासी पालूकलां जयपुर राजस्थान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मालपुरा टौंक के गोपी (55) तथा ललिता शर्मा (50) पत्नी नंदकिशोर ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल मालपुरा टौंक निवासी राजेश (16) पुत्र रामजीलाल, अंबा लाल (55), नंदकिशोर (55) एवं पूजा शर्मा (30) पत्नी स्व.विष्णु शर्मा, पालूकलां जयपुर निवासी रामेश्वर (58) पुत्र भूराराम तथा वाहन चालक लालचंद (33) पुत्र रामस्वरूप निवासी राजपुरा टौंक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मृतकों के शव चिन्यालीसौड़ लाए गए हैं, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे से घबराए तीर्थयात्री फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें