फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय हुआ रिश्ता तो प्रेमी के घर जा धमकी दीवानी, बोली करूंगी शादी

Tue, 09 Jun 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता परिजनों नें मंगलौर क्षेत्र के एक युवक से कर दिया तो नाराज युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। लेकिन युवक ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि घर छोड़ते समय युवती ने उसे विश्वास में नहीं लिया था।
विज्ञापन


युवक के इनकार करने पर मामला उलझ गया। मामले को लेकर दोनों परिवारों और गांवों के लोगों ने पंचायत बुलाई गई, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से दो युवतियां फरार हो गई थी। जिन्हें पुलिस ने लोकेशन के आधार पर अजमेर से बरामद कर उनके पिता के सुपुर्द कर दिया था। इनमें से एक युवती के पिता ने उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक युवक से तय कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी ने बताई शादी न करने की वजह

जैसे ही किसी और युवक से शादी की बात युवती को पता चली, वह गांव के ही अपने प्रेमी युवक के घर पहुंच गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई।

हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर बाद घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब युवती के प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया।

युवक का कहना था कि वह जब घर छोड़कर गई थी तो वह कहां रही और किससे मिली, इस बाबत उसे कोई जानकारी नहीं दी गई। लेकिन इसके बाद भी युवती के जिद पर अड़े रहने के चलते दोनों परिवारों और गांव के लोगों ने फैसले के पंचायत बुलाई। देर शाम तक पंचायत में कोई फैसला नहीं हो पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें