फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में तीन तीर्थयात्रियों समेत चार की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 06 Jun 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा के दौरान बुधवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। केदारनाथ में प्रात: 9.30 बजे कल्पना खरे (67) पत्नी विमल खरे, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन पुलिस की मदद से महिला को सिक्स सिग्मा अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एक अन्य महिला यात्री इमरती देवी (67) पत्नी इंदर सिंह, निवासी सैनीपुरा, सुभाष रोड, जिला रोहतक (हरियाणा) की गौरीकुंड में अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें फाटा चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टीजीएमओयू के बस चालक कृपाल सिंह (64 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम कंडियाल, प्रतापनगर, लंबगांव, टिहरी की सीतापुर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया गया है कि वह हरिद्वार से यात्रियों को केदार दर्शन के लिए लाया था। सीतापुर में बस खड़ी करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे जयपुर (राजस्थान) के एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे यमुनोत्री मंदिर परिसर में तीर्थयात्री पुरण जी मीणा (48) पुत्र कल्याण मीणा निवासी सेक्टर 8 इंदिरागांधी नगर जयपुर (राजस्थान) की अचानक तबियत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें लेकर यमुनोत्री स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हार्टअटैक को मौत का कारण बताया। इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें