फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में हार्ट अटैक से चार यात्रियों की मौत, अब तक 62 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम

Tue, 24 May 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

चार धाम यात्रा में अब तक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और पहाड़ी से गिरने के कारण 62 यात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार धाम के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 30 यात्रियों की मौत हो चुकी है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को बावन राव (70), निवासी सखाराम साउले, अकोला महाराष्ट्र की केदारनाथ में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री की भी मौत हुई है, जिसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पैदल मार्ग से घाम तक 1538 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उधर, सोमवार सुबह 8 बजे जानकीचट्टी पार्किंग में गोकुल प्रसाद निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश की तबीयत खराब हो गई, जिसे पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गोकुल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम पौने पांच बजे मुंबई निवासी दिलीप सेठ (63) की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

चार धाम यात्रा में अब तक 62 यात्रियों की हो चुकी मौत
चार धाम यात्रा में अब तक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और पहाड़ी से गिरने के कारण 62 यात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार धाम के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा पर गए एक पुरुष यात्री की तबीयत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

यात्री का पूर्व में किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। ऑक्सीजन का स्तर 65 एसपीओ पहुंचने के कारण यात्री को लिंचोली स्थित मेडिकल रिलीफ कैंप लगाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने यात्री का ऑक्सीजन स्तर 90 एसओपी पर पहुंचाया। 

जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ की सतर्कता से त्वरित उपचार देकर जीवन रक्षक सहायता दी जा रही है। महानिदेशक ने बताया कि चार धाम यात्रा में अब तक 62 यात्रियों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें