दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
वन मंत्री ने कहा, विभाग वनों और वन पंचायतों में ईको डेवलपमेंट कमेटियां बना रहे हैं। इन कमेटियों में स्थानीय लोग सदस्य के तौर पर काम करेंगे। ईको टूरिज्म के क्षेत्र से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा उन्हें मिलेगा। इससे दो लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उनियाल ने कहा कि चौरासी कुटिया का भी कायाकल्प होगा।
वनों से लोगों की आजीविका बढ़ाएंगे
कहा, राज्य की 11,230 वन पंचायतों के लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए 400 करोड़ से हर्बल मिशन शुरू करेगा। स्थानीय लोगों को हर्बल खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश में हर्बल उत्पादों की तकनीकी जांच के लिए एक करोड़ की लागत से पहली प्रयोगशाला बनेगी।
नर्सरी नीति से बदलेगी तस्वीर
कहा, सरकार नई नर्सरी नीति पर काम कर रही है। नर्सरी और पौधरोपण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। वन पंचायतों में फलदार पेड़ लगाने की अनुमति दी गई है। हरेला में 50 फीसदी फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...महिला आरक्षण: पूर्व सीएम हरीश रावत ने देश की महिलाओं को दी बधाई, बोले- केंद्र सरकार ने नौ साल से था अटकाया बिल
वनाग्नि में सबसे बेहतर करने वाली समिति को पुरस्कार देंगे
वन मंत्री ने दावा किया कि वन प्रबंधन समितियां के गठन बाद वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई। पिछले वर्ष 50 प्रतिशत तक कम किया और इस वर्ष 20 प्रतिशत तक सीमित किया। वनाग्नि रोकने में सबसे बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा। कहा, सरकार वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु और घायल के मुआवजे को बढ़ाया और इसमें अन्य वन्यजीवों के हमलों से हुए नुकसान को भी शामिल किया।