फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त मतदान को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
04 मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस और बीएसएफ के जवान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस और बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। ढालवाला क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से बिना डरे और कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली और मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस और बीएसएफ जवानों ने ढालवाला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस, एसबीआई रोड, जंगलात रोड, महंत प्लाट, बहुगुणा मार्ग, ढालवाला बाजार, शांतिनगर और एमआईटी रोड से होते हुए चंद्रा पैलेस पर वापस आकर समाप्त हुआ। सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली ने कहा कि कि यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसलिए बिल्कुल भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करें। अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान के लिए भयभीत करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों और अपराधियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने असामाजिक तत्वों की ओर से कोई भी आपराधिक गतिविधि होने की आशंका पर तुरंत पुलिस को सूचित करने अपील की है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता और कोविड नियमों का पालन करते हुए विधानसभा चुनाव संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें