फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त अभियान: पांच लाख लोगों ने ली शपथ, महिलाओं की धूम्रपान की आदत को लेकर जारी की गई ये खास सर्वे रिपोर्ट, पढ़ें

Tue, 31 May 2022 01:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पांच लाख लोगों को एक साथ शपथ दिलाई गई। सरकार ने राज्य को तंबाकू मुक्त करने की पहल की है। प्रदेश में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादन की बिक्री भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
तंबाकू मुक्त उत्तराखंड कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज पांच लाख लोगों को दिलाई तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत किया। उत्तराखंड में 20 हजार स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


ग्लोबल एडल्ट तंबाकू सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में अभी तक 9.3 प्रतिशत महिलाएं ध्रूमपान या तंबाकू उत्पादों का सेवन करती है। जबकि 43.6 प्रतिशत पुरूष ध्रूमपान करते हैं। उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पांच लाख लोगों को एक साथ शपथ दिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 20 हजार स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। अब सरकार ने राज्य को तंबाकू मुक्त करने की पहल की है। प्रदेश में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादन की बिक्री भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


ग्लोबल एडल्ट तंबाकू सर्वे रिपोर्ट उत्तराखंड में वर्ष 2009-10 की तुलना में वर्ष 2016-17 में तंबाकू का सेवन करने वाले की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में राज्य में 25.5 प्रतिशत लोग ध्रूमपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। इसमें 43.6 प्रतिशत पुरुष और 9.3 प्रतिशत महिलाएं ध्रूमपान व तंबाकू का सेवन करती हैं। 

ये भी पढ़ें...By Election: प्रदेश की सत्ता की धुरी बनने को बेताब चंपावत, तस्वीरों में देखें मतदाताओं का उत्साह और बूथों की ये खास झलकियां
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि तंबाकू व ध्रूमपान से कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान करने से अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। सरकार व विभाग की ओर से लोगों को तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें