स्टेट हेल्थ रिसोर्स केंद्र का शुभारंभ करती एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति भदोरिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में नवाचार और सुधार के लिए प्रदेश में पहला हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर खोला गया। यह सेंटर स्वास्थ्य व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को कार्ययोजना बनाने, निगरानी, नवाचार में तकनीकी सहयोग करेगा।
सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण भवन में एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, रिसोर्स सेंटर के खुलने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना बनाने और सुधार के लिए विशेषज्ञों से तकनीकी सहयोग मिलेगा।