फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के फूड पार्क के पास फायरिंग, बाबा के भाई रामभरत पर आरोप

Mon, 06 Feb 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी, हरिद्वार
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव के हर्बल फूड पार्क (पदार्था) के पास से उत्तरांचल यूनानी एंड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग को खोदने पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने यह कहकर मामला शांत कराया कि खोदी गई भूमि की पैमाइश चुनाव के बाद कराई जाएगी।

संपर्क मार्ग खोदने के विरोध में उतरे आयुर्वेदिक कॉलेज प्रबंधन ने आरोप लगाया कि योग गुरु बाबा रामदेव के भाई रामभरत के इशारे पर फायरिंग व मारपीट की गई। इस बारे में योग गुरु के भाई रामभरत और फूड पार्क के सचिव राजकुमार पांडे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Trending Videos

रामदेव के भाई के इशारे पर फायरिंग का आरोप

बाबा रामदेव
आयुर्वेदिक कॉलेज के सचिव मुबारिक अली ने आरोप लगाया कि भूमि खोदने का विरोध करने पर रामदेव के भाई रामभरत के इशारे पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर डराया धमकाया गया। गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की गई।

उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और छात्र एवं कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

फूड पार्क के सचिव का कहना

बाबा रामदेव
इधर, फूड पार्क के सचिव राजकुमार पांडे का कहना है कि पिछले दिनों पार्क प्रबंधन ने भूमि खरीदी थी, उस भूमि पर ही सड़क बनी हुई है। पैमाइश कराने के बाद ही उनके स्वामित्व की भूमि को खोदा गया है। उन्होंने गाली गलौज, मारपीट और हवाई फायरिंग करने के आरोप को निराधार बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें