इस बार दीपावाली पर मुख्य बाजारों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने उन इलाकों की सूची जारी की, जहां पर पटाखों की बिक्री नहीं हो सकेगी।
एसएसपी ने आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानों का माल जब्त करने के साथ उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों से सहयोग की अपील की है।