फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, 41.1 डिग्री पर पहुंचा पारा, राजधानी दून में गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सूूरज के लगातार दो दिन से आंखें तरेरने से मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में बृहस्पतिवार को गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां पर अधिकतम पारा 41.1 डिग्री पहुंचने से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। मौसम विभाग के मुताबिक, 2012 में जून माह में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके साथ ही देहरादून लगातार दूसरे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दून में बृहस्पतिवार को जहां एक ओर अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। जहां तक राज्य के दूसरे शहरों में अधिकतम तापमान का सवाल है, तो पंतनगर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.2 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जहां तक पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो फिलहाल अब तक का दर्ज अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन

अभी कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना
मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक राजधानी दून व आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव (ऊष्ण लहर) की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो अगले कुछ दिनों तक हीटवेव के चलते गर्मी से राहत ने मिलने वाली नहीं है। 10 जून के बाद ही थोड़ी राहत मिल सकती है।
2015 में पारा पहुंचा था 40.8 डिग्री
साल 2015 में जून माह में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, 2017 में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, 2018 में 38.7 डिग्री, 2019 में 40.4 डिग्री और 2020 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।
न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचा
गर्मी का आलम यह रहा कि रात साढ़े नौ बजे तक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे 26 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के ऊपर रहने से लोगों को रात में भी गर्मी का जबरदस्त सामना करना पड़ा। आग बरसती गर्मी के चलते राजधानी दून की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरानगाड़ियों की आवाजाही भी बेहद कम रही।
हीटवेव से बिलबिलाए, एसी-कूलर भी फेल
मैदान से लेकर पहाड़ तक हीटवेव की दस्तक से शहरी बिलबिला उठे। जिसने भी घर और दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत उठाई, गर्मी ने उसका दम निकाल दिया। घर और कार्यालयों पर बैठे लोगों को एसी, कूलर से भी कोई खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें