फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 साल पुराने मकान में लगी आग, घरवालों ने भागकर बचाई जान

Sun, 07 May 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
दो सौ साल पुराने मकान में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद लोग आग से डरकर इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद का है। यहां तहसील गंगोलीहाट में नगर से सटे हॉट गांव में दो सौ साल पुराने एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

सात घंटे तक आग से धधकता रहा मकान

Demo pic
जानकारी के अनुसार, हॉट गांव में पूरन लाल शाह का दो सौ साल पुराना पुस्‍तैनी नक्काशी वाला घर है। 5 मई देर रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।

मकान में लकड़ियों से बने होने से आग तेजी से फैलने लगी। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों ने करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें