फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 27 फर्मों पर दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 23 May 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी खरीद बिक्री दिखाकर आईटीसी क्लेम करने वाली 27 फर्मों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। इनमें 10 फर्में रुड़की, नौ हरिद्वार, 05 ऊधमसिंह नगर, जबकि तीन फर्में देहरादून की शामिल हैं। इन्होंने विभाग को 25 करोड़ का चूना लगाया।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग ने वेबसाइट पर आन लाइन घोषित विवरणियों का सत्यापन किया तो यह सच सामने आया। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने इन फर्मों की जांच में पाया कि फर्मों ने फर्जी प्रपत्रों के आधार पर निजी लाभ अर्जन करने के उद्देश्य से आईटीसी क्लेम किया। इन्होंने फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन हासिल कर व्यापार प्रदर्शित किया था।

अन्य फर्में भी रडार पर
कर चोरी करने वाली इन 27 फर्मों के अलावा भी अन्य कई फर्मों के खिलाफ विभाग जांच कर रहा है। इन फर्मों के कर चोरी में लिप्त होने संबंधी शिकायत विभाग को मिली थी। आयुक्त कर दिलीप जावलकर के मुताबिक, इस तरह करापवंचन करने वालीं अन्य फर्में भी रडार पर हैं। अधिकारियों से इस तरह के व्यापारियों के अस्तित्व और कारोबार का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ऐसी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फर्मों के खिलाफ हुए मुकदमे

फर्म का नाम ------------------ व्यापारी/निदेशक का नाम
कोलंबिया सेल्स, हरिद्वार ------- कमल सिंघल
पंचाग इंटरप्राइजेज मेहतांग, हरिद्वार -- अंकित
मयंक ट्रेडिंग कंपनी, हरिद्वार ------ प्रदीप शर्मा
इडिंयन ट्रेडर्स -------------------- शकील
इंपैक्स इंडिया इंटरप्राइजेज, हरिद्वार -- बलवीर सिंह
ऐवर ग्रीन ट्रेडिंग कंपनी ------------- वकील अहमद
नंदिनी ट्रेडर्स हरिद्वार ---------------- प्रवीण
प्रसाद ट्रेडर्स कंपनी ------------------ दयाशंकर
संजीवनी इंटरप्राइजेज, हरिद्वार ------- मनीष कुमार पांडे
बांके ट्रेडर्स रुड़की ------------------- वीरेंद्र पाल
उत्तरांचल जनरल आडर्स सप्लायर्स ----
तुलसी ट्रेडिंग कंपनी रुड़की ----------- पंकज शर्मा
वीआर इंटरप्राइजेज रुड़की  ----------- राकेश कुमार
वर्धमान इंटरप्राइजेज ----------------- शिवम कुमार
प्रीसीजन इंजीनियरिंग एंड सप्लायर्स -- ललित कुमार
अरुण सेल्स कार्पोरेशन, रुड़की ------- आशीष कुमार जैन
ग्रोवर सेल्स कार्पोरेशन, रुड़की ------- अजित कुमार
बालाजी एसोसिएशन ---------------- डिंपल धमिजा
अग्रवाल ट्रेडर्स, अजबपुर कलां, दे.दून -- रामप्रकाश
ग्लोबल ट्रेड लिंक एंड इंजीनियर्स ------ शकील
चौहान ट्रेडर्स नियर सेंटर प्वाइंट, दे.दून -- सुशील सिंह चौहान
शिवम ट्रेडिंग कंपनी उधमसिंह नगर ----- मुंशी राम वर्मा
कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी, उधमसिंह नगर  -- संजीव कुमार
वरुण ट्रेडर्स एवं सप्लायर्स ---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें