फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चैंपियन’ की धमकी, बात नहीं मानी तो छलनी कर दूंगा

Thu, 07 Nov 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एक बार फिर पिस्टल तानने पर विवाद में घिर गए हैं। पुलिस ने डालनवाला कोतवाली में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि पुलिस इस मामले में तीन दिन तक मुकदमा दर्ज करने से बचती रही। शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मोबाइल रिचार्ज से बढ़ी तकरार
मोहनी रोड निवासी मनोहर जैसवार दिवाली की रात घर में त्योहार मना रहे थे। तभी रामसिंह नाम का व्यक्ति शराब पीकर घर में घुसा और मोबाइल रिचार्ज कराने को कहा।

मनोहर ने रात अधिक होने की बात कही तो रामसिंह खुद को विधायक चैंपियन का कर्मचारी बताते हुए गालीगलौच कर चला गया। कुछ देर बाद रामसिंह कार में कुछ युवकों को लेकर पहुंचा। सभी ने शराब पी हुई थी। उनके साथ विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, एक पुलिसकर्मी और गनर भी थे।
विज्ञापन


मनोहर पर तानी पिस्टल
विधायक ने घर में घुसकर मनोहर पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि विधायक ने पूरी गोलियां शरीर में उतारने की धमकी दी। मनोहर को बचाने के लिए उनकी बहन पूर्णिमा, मीनाक्षी और मोहनी को विधायक के हाथ-पैर जोड़ने पड़े। उस वक्त मनोहर के घर में सौरभ शर्मा, उदित, कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री मनीष नागपाल के बेटे सौरभ नागपाल भी मौजूद थे।

चैंपियन और उनके साथियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा कि अगर फिर कभी उनके किसी भी आदमी का कहना नहीं माना या फिर शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

कहा कई लोगों को लगा चुके हैं ठिकाने
चैंपियन ने धमकी दी कि वे अब तक कई लोगों को ठिकाने लगा चुके हैं और पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर सकती। मनोहर और उसके साथियों ने बुधवार को एसएसपी केवल खुराना से मुलाकात कर बताया कि पुलिस दो दिन से उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

एसएसपी केवल खुराना के निर्देश पर डालनवाला पुलिस ने चैंपियन, रामसिंह और अन्य के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें