फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की मालिक ने निकाला बिजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका, चकरा गई निगम की टीम

Wed, 30 Aug 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा चक्की के दुकान माल‌िक ने ब‌िजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका न‌िकाला, ऊर्जा न‌िगम की टीम भी देखकर चकरा गई। जब उन्होंने मशीन देखी तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में एक आटा चक्की पर हाईटेक तरीके से बिजली चोरी का खुलासा होने पर ऊर्जा निगम ने इसके संचालक पर 19 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

चक्की के मीटर में डिवाइस लगाकर रिमोट से संचालित किया जा रहा था। करीब एक सप्ताह पहले ऊर्जा निगम की टीम की ओर से सीज किए मीटर की जांच में खुलासा करने पर निगम अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


मक्खनपुर गांव में नवीन कुमार ने आटा चक्की लगाई है। इस पर उसने 50 किलोवाट का बिजली कनेक्शन स्वीकृत कराया था। इसके बावजूद मीटर में डिवाइस लगाकर रिमोट से उसे संचालित किया जा रहा था। 
विज्ञापन

र‌िमोट से चलता था मीटर

बताया जा रहा है कि आटा चक्की चलाने के दौरान मीटर को रिमोट से बंद कर दिया जाता था। आटा चक्की का काम खत्म होने के बाद मीटर को रिमोट से दुबारा चालू कर दिया जा रहा था।

लंबे समय से यह खेल चल रहा था, लेकिन ऊर्जा निगम कर्मियों और अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग रही थी। 50 किलोवाट बिजली के कनेक्शन पर लगातार कम बिजली का बिल आने से निगम अधिकारियों को शक हुआ।

उसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण के निर्देश पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर 12 जुलाई को मीटर जब्त कर लिया। मीटर टेस्ट किया तो इसमें एक डिवाइस लगी मिली।

​यह डिवाइस रिमोट से संचालित की जा रही थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अनिल वर्मा का कहना है कि आटा चक्की के मीटर में डिवाइस और रिमोट का मामला उजागर होने के बाद एसडीओ सजल हटवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही आरोपी पर 19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें