सौतेली मां के जुल्मों से तंग आकर दो सगी बहनों से घर छोड़ दिया। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने लावारिस हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़ा तो दोनों एक ही जिद पर अड़ गईं। वे दोनों अपनी सगी मां के पास जाने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं। इसके बाद पुलिस ने बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सोमवार रात को कुछ राहगीरों ने करीब दस साल की दो लड़कियों को बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूमते देखा। जिसके बाद राहगीरों ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के साथ है ओर उनकी मां टिकट लेने गई है।
जिसके बाद राहगीरों को दोनों पर शक हुआ और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर दोनों ने बताया कि वह रायपुर नगीना निवासी सगी बहनें हैं।