सल्ट की चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने अल्मोड़ा चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क कर नाबालिग को उसके सुपुर्द कर दिया। बुधवार को पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम नाबालिग को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंची।
पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन के अनुसार नाबालिग के पिता ने 27 अगस्त को दिल्ली के एक युवक से उसका विवाह करा दिया था। 13 अक्तूबर को उसका कथित पति उसे घुमाने के लिए यहां लेकर आया और सल्ट के पास उसने लड़की को खाई में धकेल दिया।
खाई में गिरने के बाद लड़की चीखने लगी। उसकी पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे खाई से बाहर निकाला।