Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
एक स्टोन क्रशर पर फर्जी सीबीआई बनकर मारा छापा। गिरोह के सदस्यों ने क्रशर कार्यालय में गाली गलौच कर एक लाख रुपये की डिमांड कर धमकी दी। जिससे क्रशर पर खलबली मच गई। पुलिस ने फर्जी सीबीआई गिरोह के सात सदस्यों को दबोचकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम गांव फोजी कॉलोनी स्थित एलएससी स्टोन क्रशर पर जिप्सी में सात लोग सवार होकर आ धमके। उन्होंने अपने को सीबीआई से बताया। क्रशर कार्यालय में जांच करने की बात कही। एक व्यक्ति अपने को बोस बता रहा था।
कुछ देर बाद फर्जी सीबीआई गिरोह ने एकाउंटेंट से धमकी भरे शब्दों में मैनेजर को बुलाने को कहा। नहीं तो स्टोन क्रशर सीज कर देगें। फर्जी सीबीआई गिरोह ने एकाउंटेंट से एक लाख रुपए की डिमांड की।
गिरोह में शामिल अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस
- फोटो : demo pic
मंगलवार को रकम की व्यवस्था रखने की धमकी देकर चले गए। क्रशर प्रबंध तंत्र ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जिप्सी नंबर एमएचओ 1-5-5272 को मेन रोड पर पकड़ लिया। जिप्सी सात लोग सवार थे।
उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने गहनता पूर्वक पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में एलएससी क्रशर के एकाउंटेंट अजय सिंह ने कोतवाली में जिप्सी में सवार होकर आये सात लोगों पर फर्जी तरीके से सीबीआई बनकर जांच करने और इस दौरान गाली गलौच, धमकी देने और एक लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जीसी टम्टा ने बताया कि फर्जी सीआईडी बनकर उद्योपतियों से मोटी रकम ऐंठने का एक गिरोह पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।
बरेली के निवासी की है जिप्सी
police
- फोटो : amar ujala
गिरोह के पास से मिली जिप्सी यूपी के बरेली निवासी की बताई जा रही है। इससे पहले काशीपुर सहित अन्य स्थानों से मोटी रकम ऐंठ चुके हैं। मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्टोन क्रशर एकाउंटेंट अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जसवीर सिंह निवासी गांव बहादुरगंज बाजपुर, बलविंदर सिंह निवासी खाईखेड़ा काशीपुर, सुधीर कुमार निवासी गदरपुर, सोमचंद निवासी गणेशपुर केलाखेड़ा, चंद्रभान निवासी बरबाला केलाखेड़ा, पंकज कुमार निवासी गांव दौलतगंज गदरपुर के खिलाफ धारा 384, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर पकड़े गये जसवीर सिंह ने बताया कि वे सीआईडीबी नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। बढ़ रही दुर्घटनाओं के बारे में स्टोन क्रशर पर जानकारी और जांच करने आये थे।