I
I
I
I
अक्षांस-चित्रांश जेवीके प्रा.लि. कंपनी के निलंबन की सिफारिश, अर्थदंड बढ़ाने पर भी विचार
I
Iशहरी क्षेत्र में पीपीपी मोड पर संचालित 12 अर्बन पीएचसी पर बुधवार तड़के प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। इस दौरान पीएचसी में मानक अनुरूप सुविधा व व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अक्षांस-चित्रांश जेवीके प्रा.लि. पर पांच लाख का अर्थदंड लगाया। फर्म के निलंबन की संस्तुति भी मुख्य सचिव से की। वहीं, एमओयू की समीक्षा कर अर्थदंड बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
I
Iजिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को अर्बन पीएचसी जाखन, गांधीग्राम, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने चूना भट्टा, अधोईवाला, कारगी, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि ने रीठामंडी, बकरालवाला, खुड़बुड़ा, सीमाद्वार, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय अपूर्वा सिंह ने दीपनगर, माजरा, बीएस कालोनी में पीएचसी पर छापा मारकर व्यवस्थाएं देखीं। जिला प्रशासन के अनुसार छापे में डॉक्टर, एएनएम, लैब स्टाफ नदारद मिला। दवाओं का स्टाक भी पूरा नहीं था। सफाई व सुरक्षा भी बदहाल मिली।
I
I
I
Iडीएम ने बताया कि बच्चों व महिलाओं के टीकाकरण के लिए जरूरी कोल्ड चेन भी ठीक नहीं मिली। इसके लिए जरूरी जनरेटर सेट नदारद था। केंद्रों पर न तो पानी न ही मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था थी। आधे केंद्र बदहाल कोठरियों में संचालित पाए गए। दरअसल, डीएम को अर्बन पीएचसी में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही थी। पीएचसी जाखन व गांधीग्राम के निरीक्षण में स्टॉफ, चिकित्सक, नर्स आदि नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
I
Iजिलाधिकारी ने स्टॉफ उपस्थित न रहने पर तीन माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खामियां मिलने पर प्रबंधकों से जवाब-तलब किया है। बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य वेस्ट के साथ ही डिस्पोजल होना पाया गया।
I
I
I
Iलैब की व्यवस्थाओं में भी कई खामियां सामने आईं। चूना भट्टा में अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर व कंसंट्रेटर तो मिला लेकिन उसको चलाना किसी स्टाफ को नहीं आता था। अस्पताल में इनवर्टर में सिंगल बैटरी थी जिससे लाइट जाने पर फ्रिज में रखी दवाएं खराब हो सकती हैं। आरओ खराब मिलने के साथ दीवारों पर मकड़ी के जाले व सफाई व्यवस्था में तमाम खामियां मिलीं।I