फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पैगंबर पर टिप्पणी से नाराज लोगों का चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसोशल मीडिया पर संदीप राठौर नाम के युवक ने की थी टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I
Iसोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने से नाराज लोगों ने बुधवार रात आईएसबीटी चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने टिप्पणी करने वाले संदीप राठौर नाम के युवक के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iएसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि राठौर ने सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर यह मैसेज देखते ही देखते हजारों लोगों में फैल गया। इससे नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों की भीड़ आईएसबीटी चौकी पर जमा हो गई और संदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस की ओर से ही आरोपी संदीप के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी मामले में नजर बनाए हुए है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें