फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जेल रंगदारी केस: फार्मासिस्ट और बारबर गिरफ्तार, आरोपी को उपलब्ध कराए थे मोबाइल फोन 

Mon, 11 Oct 2021 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

जेल से रंगदारी मांगे जाने के मामले में सात अक्तूबर को कोर्ट से रंगदारी कांड के आरोपी कलीम, महिपाल और चालक ललित भट्ट की 48 घंटे की पीसीआर पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की अल्मोड़ा जिला जेल रंगदारी कांड में पुलिस ने जेल में तैनात फार्मासिस्ट और बारबर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने रंगदारी मांगने वाले कैदी कलीम को जेल में मोबाइल उपलब्ध कराए थे। चार दिन पूर्व आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ इस संबंध में सुराग लगे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जिला जेल से रंगदारी मांगे जाने के मामले में सात अक्तूबर को कोर्ट से रंगदारी कांड के आरोपी कलीम, महिपाल और चालक ललित भट्ट की 48 घंटे की पीसीआर पुलिस को मिली थी। तीनों से 48 घंटे तक पूछताछ करने के बाद आठ अक्तूबर को पुलिस ने तीनों को फिर से कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल कर दिया।

अल्मोड़ा जेल रंगदारी कांड: जांच में खुल रहे कई राज, अवैध धंधों में लगाई जाती थी रंगदारी की रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को इस बात के साक्ष्य मिले की जिला जेल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात अंकुर चौहान निवासी ग्राम बौंगला थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार और बतौर बारबर काम करने वाले दुगालखोला अल्मोड़ा निवासी रहमान ने कलीम को जेल में दो फोन उपलब्ध कराए थे, जिनकी मदद लेकर कलीम जेल के भीतर से ही लोगों को रंगदारी के लिए फोन करता था। मोबाइल खरीदने के लिए कलीम के कहने पर उसके साथी कैदी महिपाल ने अंकुर चौहान को दस हजार और बारबर रहमान को चार हजार रुपये नगद दिए थे, जिसमें से दोनों ने डेढ़ से दो हजार रुपये कमाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें