किसी भी तरह से अगर अब यह नियम तोड़ा तो एक या दो नहीं बल्कि बीस गुना ज्यादा जुर्माना लगेगा। तो अब समझ, खासकर इस वाले ध्यान दें...
आबकारी एक्ट का उल्लंघन करने पर लाइसेंस धारकों पर 20 गुना अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। आबकारी एक्ट के उल्लंघन पर अभी तक पांच हजार के जुर्माने की व्यवस्था थी, अब इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा। बुधवार को गैरसैंण में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। आबकारी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव विधानसभा के सत्र में लाया जाएगा।
प्रदेश में आबकारी एक्ट में काफी समय से कोई बदलाव नहीं किया है। आबकारी एक्ट के उल्लंघन पर जुर्माने की व्यवस्था 1978 से यथावत चल रही है। इसके लिए विभाग की ओर से एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।