फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉक्सिंग में उत्तराखंड के 12 पदक पक्के, खिताबी जंग अभी जारी

Thu, 07 Dec 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतियोगता में मणिपुर के मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड का मुक्केबाज राजेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी के पवेलियन मैदान में खेली जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदेश के सभी 10 पुरुष बॉक्सरों ने जीत हासिल कर अपने-अपने वर्ग  के सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं दो महिला बॉक्सर भी पदक पक्का करने में कामयाब रहीं। आज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

बुधवार को पवेलियन मैदान में तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने किया। महिला वर्ग में उत्तराखंड की मुद्रिका खुशी गुरुरानी, नेहा मेहता और पुरुष वर्ग में सुशील पुन, संजय कुमार, सौरभ चंद, रजत भट्ट, देशरतन बोहरा, अभय बेलवाल, हरीश सिंह, पंकज कुमार, राजेश गिरी गोस्वामी, भरत बड़वाल ने शानदार जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन


बालक वर्ग के 44-46 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड के सुशील पुन ने एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र के अनिल सिंह को 3-0 से हराया। आंध्र प्रदेश के एम समीर कुमार, मणिपुर के मोहम्मद नजीमुदद्ीन और यूपी के विनय वैद्य ने अपने मुकाबले जीते।

46-48 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड के राजेश गिरी गोस्वामी ने मणिपुर के टीननाओ सिंह को 4-1 से शिकस्त दी। दमन एंड दीयू के  रोशन, पंजाब के कुलदीप सिंह और महाराष्ट्र के नाना पिसल भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
 

गुजरात के राहुल, आईपीएससी के चिराग और उत्तर प्रदेश के आशीष ने भी अंतिम चार में बनाई जगह

BOXING
48-50 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड के संजय कुमार ने उत्तर प्रदेश के जावेद को 4-1 से हराया। उनके साथ आंध्र प्रदेश के एम श्रीनु, पंजाब के अक्षदीप और मध्य प्रदेश के युवराज भी अंतिम चार में पहुंचे।

50-52 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड के सौरभ चंद ने चंडीगढ़ के प्रवीन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। केवीएस के युद्धवीर, महाराष्ट्र के बसवराज और दिल्ली के रोहित भी इस वर्ग से सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

52-54 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड के रजत भट्ट ने छत्तीसगढ़ के ए समीर को 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साथ ही गुजरात के राहुल, आईपीएससी के चिराग और उत्तर प्रदेश के आशीष ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। 57-60 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड के देशरतन बोहरा ने महाराष्ट्र के मोहित को हराया। चंडीगढ़ के गुरप्रीत चौधरी, हरियाणा के अजय कुमार और सीबीएसई के दिव्यांग भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

63-66 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड के पंकज कुमार, मणिपुर के थोकचोन डेनी, हरियाणा के मोहित ने अंतिम चार में प्रवेश किया। 66-70 किग्रा भारवर्ग में हिमाचल के सुशांत, महाराष्ट्र के अनिकेत चौधरी, हरियाणा के अभिमन्यु और उत्तर प्रदेश के मो. कामिल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

70-75 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा के हर्ष गिल, महाराष्ट्र के प्रसाद परदेसी, तेलंगाना के आर्यन मिश्रा और मणिपुर के थोकचोम सागर, 75-80 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिनव राय, उत्तराखंड के अभय बेलवाल, डीएवी के पुष्पेंद्र राठी और सीबीएसई के इश्मित सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे। 80 प्लस भारवर्ग में उत्तराखंड के हरीश बड़वाल ने भी अंतिम चार में जगह बनाते हुए कांस्य पदक पक्का कर लिया। आयोजन में जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, मोइन खान, ललित कुंवर और रविंद्र ठाकुर समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

57 सेमीफाइनल होंगे, आज होगी फाइनल की जंग

बॉक्सिंग
प्रतियोगिता में आज कुल 57 सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वर्ग में 30 सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। वहीं, पुरुष वर्ग में 27 सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक फाइनल मुकाबलों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

आज महिला वर्ग के 48-50 किग्रा भारवर्ग में उत्तराखंड की मुद्रिका गुरुरानी का मुकाबला चंडीगढ़ की कोमल और 52 से 54 किग्रा में नेहा मेहता का मुकाबला आंध्र प्रदेश की एल प्रिया यादव से होगा।

वहीं, पुरुष वर्ग के 44-46 किग्रा भारवर्ग में सुशील पुन का मुकाबला यूपी के विनय वैद्य से, 46-48 किग्रा भारवर्ग में राजेश गिरी गोस्वामी का मुकाबला महाराष्ट्र के नाना पिसाल से, 48-50 किग्रा भारवर्ग में संजय कुमार का मुकाबला मध्य प्रदेश के युवराज से, 50-52 किग्रा भारवर्ग में सौरभ चंद का मुकाबला केवीएस के युद्धवीर से, 52-54 किग्रा भारवर्ग में रजत भट्ट का मुकाबला यूपी के आशीष से, 54-57 किग्रा भारवर्ग में भरत बड़वाल का मुकाबला हरियाणा के साहिल चौहान से, 57-60 किग्रा भारवर्ग में देशरतन बोहरा का मुकाबला चंडीगढ़ के गुरप्रीत चौधरी से, 63-66 किग्रा भारवर्ग में पंकज कुमार का मुकाबला हरियाणा के मोहित से, 75-80 किग्रा भारवर्ग में अभय बेलवाल का मुकाबला हरियाणा के कोहिनूर सिंह से और 80 प्लस में हरीश सिंह का मुकाबला पंजाब के प्रीतम से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें