फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC : उत्तराखंड लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू, पढ़िए पूरी जानकारी बस एक क्लिक पर

Mon, 07 Mar 2022 02:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के उम्मीदवार 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 28 अगस्त को हरिद्वार और हल्द्वानी में मुख्य परीक्षा होगी।
विज्ञापन
CISCE 12th Term 1 Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए हैं। 24 फरवरी को जारी रिजल्ट के हिसाब से जो उम्मीदवार चुने गए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के आवेदन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 12 दिसंबर को उत्तराखंड लोअर पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसके नतीजे 24 फरवरी को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि अब मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू किए जा चुके हैं।


28 अगस्त को होगा परीक्षा का आयोजन
मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में होगी। आयोग के मुताबिक, जो भी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जाएगा और जो भी उससे संबंधित दस्तावेज होंगे, उन सबकी कॉपी 25 मार्च की शाम छह बजे तक आयोग के दफ्तर में भेजनी अनिवार्य होगी। इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: मतगणना से पहले प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री, ए, बी और सी प्लान बनाकर चलेगी भाजपा

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
विज्ञापन

- ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी
- हाईस्कूल प्रमाण पत्र की कॉपी
- ग्रेजुएशन डिग्री की कॉपी
- ग्रेजुएशन लास्ट ईयर मार्कशीट की कॉपी
- अधिमानी अर्हता होने पर, उससे संबंधित दस्तावेज की कॉपी
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र की कॉपी
- स्थायी निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की कॉपी
- केंद्र या राज्य के प्रतिष्ठान के तहत जुड़े कर्मचारी को वहां से एनओसी
- इसके अलावा किसी भी तरह के आरक्षण आदि से संबंधित प्रमाणपत्रों की कॉपी

यह है पदों की संख्या
नायब तहसीलदार 36
उप कारापाल 27
पूर्ति निरीक्षक  28
विपणन निरीक्षक 50
श्रम प्रवर्तन अधिकारी  09
आबकारी निरीक्षक  10
कर निरीक्षक 02
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक 02
गन्ना विकास निरीक्षक 23
खांडसारी निरीक्षक 04

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें