फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HC में पदोन्नति नियमों पर नाराज पूर्व जिला जज ने लौटाया पुरस्कार

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इंद्र कुमार मल्होत्रा - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उच्च न्यायालयों में जजों के रिक्त पदों को वरिष्ठ जिला जजों की पदोन्नति से न भरने से नाराज पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को शहीद स्थल पर एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से मिले सम्मान को भी लौटा दिया।
विज्ञापन


शहीद स्थल पर उपवास पर बैठे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र कुमार मल्होत्रा ने कहा कि उच्च न्यायालयों में जजों के कई पद रिक्त हैं, लेकिन इन पदों पर जिला जजों को प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है।

कई प्रमोशन लटके
ऐसे में कई जज जनपद स्तर से सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो कई के प्रमोशन लटके हुए हैं। उन्होंने हिंदी में विधि पुस्तक लेखन पर 1987 में मिले राज पुरस्कार एवं हिंदु विवाह अधिनियम पुस्तक लेखन पर विधि एवं न्याय मंत्रालय से मिले पुरस्कार को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्रा के माध्यम से केंद्रीय विधि मंत्रालय को लौटाए गए। इस मौके पर समाज सेवी जगदीश बाबला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें