फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवपाल हत्याकांडः मौत से दोस्ती के साथ दुश्मनी का भी हो गया अंत

Fri, 24 Nov 2017 09:53 AM IST
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
devpal rana
विज्ञापन
देवपाल की हत्या में जिस ऋषिपाल राणा का नाम सामने आ रहा है। कभी के जमाने में ये दोनों जिगरी यार हुआ करते थे।
विज्ञापन


सूत्रों की माने एक जमीनी विवाद के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती गई और राजनीतिक रंजिश तक पहुंच गई। इस बीच राजनीति की दुनिया में ऋषिपाल का कद बढ़ता गया और देवपाल जुर्म की दुनिया में होने के चलते उसके सामने खुद को कमजोर समझने लगा। जिसके चलते दोनों के बीच दुश्मनी की खाई और भी बढ़ गई।

सहारनपुर जिले के बढ़ेड़ी थाना बडग़ांव सहारनपुर निवासी देवपाल राणा की 2000 के आसपास तक ननौता ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा से गाढ़ी दोस्ती थी और इलाके में मशहूर थी। लेकि न सूत्रों के मुताबिक तभी एक जमीन के
विज्ञापन


विवाद में दोनों के बीच पैसे के लेनदेने को लेकर खटास पैदा हो गई और धीरे-धीरे दूरियां बढने लगी। इसी दौरान जब दोनों अपने वजूद को बड़ा करने में लगे थे तो ऋषिपाल राणा की कैबिनेट मंत्री रहे देवबंद के विधायक से नजदीकी बढने लगी।
विज्ञापन


ऐसे में ऋषिपाल का कद बढने लगा। इससे देवपाल मन ही मन ऋषिपाल से ज्यादा खुन्नस खाने लगा। ननौता में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बड़े नेताओ के हस्तक्षेप के चलते देवपाल को एकबारगी शिकस्त खानी पड़ी।

तब से लेकर आज तक देवपाल और ऋषिपाल एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए थे। लेकिन आखिर में देवपाल राजनीतिक रुतबे के साथ-साथ जिंदगी को भी गंवा बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें