वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों का डीए 31 फीसद है। तीन फीसद डीए बढ़ने से यह 34 फीसद हो जाएगा।
पौने तीन लाख कर्मचारी-पेंशनरों को मिलेगा फायदा
तीन फीसद डीए का लाभ राज्य सरकार के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों को मिलेगा। बाद में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी व सवा लाख पेंशनर हैं।
ये भी पढें...उत्तराखंड पाठशाला : स्कूलों में छात्र पढ़ सकेंगे वेद, उपनिषद और गीता का पाठ, सरकार कर रही है विचार
1000 रुपये से 5000 रुपये तक फायदा
वित्त विभाग को सूत्रों के मुताबिक, तीन फीसदी डीए जारी होने से कर्मचारियों को उनके वेतन में न्यूनतम 1000 रुपये से 5000 रुपये से अधिक की धनराशि का फायदा होगा।