फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल की तीसरी मंजिल से सिर के बल सड़क पर, मौत

Sat, 23 May 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के क्रास रोड माल की तीसरी मंजिल के शीशे की सफाई करते हुए एक कर्मचारी की गिरकर मौत हो गई। क्रेन के  स्टैंड के क्षतिग्रस्त होने से यह हादसा हुआ। सिर के बल सड़क पर गिरने के बाद लहूलुहान कर्मचारी को दून अस्पताल लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला सागर (36) काफी समय से बेनी बाजार के क्रास रोड माल में कर्मचारी के रूप में तैनात था। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ अधोईवाला में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब सागर क्रेन के स्टैंड पर खड़े होकर माल की तीसरी मंजिल के शीशों को साफ कर रहा था।

ऊपरी तौर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इसी बीच क्रेन के झटके के साथ हिलने के कारण स्टैंड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संतुलन बिगड़ने के कारण सागर तीसरी मंजिल से झटके के साथ सड़क पर आ गिरा। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आख‌िर कौन है मौत का ज‌िम्मेदार? सीओ करेंगे जांच

नाजुक हालत में साथी कर्मचारी उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की खबर से माल में शोक की लहर दौड़ गई। डालनवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि स्टैंड के क्षतिग्रस्त होने से यह अनहोनी हुई है। परिजन तो पीएम भी नहीं कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर तैयार किया गया।

क्रास रोड माल की तीसरी मंजिल के शीशे साफ करते हुए कर्मचारी सागर की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? इतनी ऊंचाई पर सफाई करते हुए क्यों सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गई? यह बात अलग है कि पीड़ित परिवार संतुष्ट होकर चला गया। आखिर कब तक गलतियों पर इस तरह से पर्दा डाला जाता रहेगा?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने इन्हीं सवालों को लेकर सीओ डालनवाला को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बहुमंजिला इमारतों पर काम करते समय सुरक्षा मानकों का नजरअंदाज न करने की अपील भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें