फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doiwala News: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक पर हाथी ने किया अचानक हमला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Sep 2024 11:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)

सार

हाथी ने एक पूर्व सैनिक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए एक पूर्व सैनिक पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घायल होने पर उन्हें हिमालय अस्पताल जॉली ग्रांट में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार झरोंद निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक वर्मा रोज की तरह सुबह गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए आ रहे थे।

विज्ञापन


वन सीमा से लगे मार्ग पर एक हाथी आ धमका। हाथी उनके ऊपर हमलावर हो गया। किसी तरह से जान बचाकर भागने के दौरान वह गिर गए और घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

येे भी पढ़ें...Dehradun: नफरती भाषण देने पर शिव शक्ति धाम डासना के महंत पर मुकदमा, वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर लच्छीवाला वन रेंज के अधिकारि ओर कर्मचारी भी पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद ने बताया आजकल हाथियों का मूवमेंट चल रहा है। हाथी सड़क पर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें