फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारघाटी की जनता समाप्त करेगी कांग्रेस की प्रतिष्ठा, यात्रा को भाजपा ने दिया राजनैतिक ढोंग करार

Thu, 12 Sep 2024 10:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि सरकार और भाजपा संगठन स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रभावितों की मदद कर रहा था, उस समय कांग्रेस नेता गाड़ियों में पैदल यात्रा निकाल रहे थे।
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को राजनैतिक ढोंग करार दिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज किया कि कांग्रेसी सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन बाबा केदार के नाम पर राजनीति करने वालों की प्रतिष्ठा इस बार केदार घाटी की जनता पूरी तरह समाप्त करने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा का पूरा स्वांग कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर रच रही है। जब सरकार और भाजपा संगठन स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रभावितों की मदद कर रहा था, उस समय कांग्रेस नेता गाड़ियों में पैदल यात्रा निकाल रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC: आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा का बदला पैटर्न किया जारी, आएंगे उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न

उन्होंने दोबारा केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि रुद्रप्रयाग एवं पहाड़ में लोग अपने गांवों की प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी क्यों विरोध कर रही है? ग्रामीण बोर्डों पर कांग्रेस की आपत्ति बताती है कि वे पहाड़ की शांत फिजा को दूषित करने वाले अपराधी तत्वों के पक्ष में हैं। ये सनातन और देवभूमि के साथ पहाड़ के विरोधी हैं और उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों और बाबा केदार घाटी के लोगों की प्रतिष्ठा से भी कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें