फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पानी ने रोका है बिजली का उत्पादन'

Sat, 09 Aug 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से प्रदेश की जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी उत्तराखंड जलविद्युत निगम की नौ परियोजनाओं में गाद आने से टरबाइनें नहीं घूम पाई। इससे प्रदेश में कई स्थानों पर पांच-पांच घंटे तक बिजली कटौती हुई।

घंटों कटौती झेलनी पड़ी
राज्य के जलविद्युत गृहों से सिर्फ एक करोड़ 48 लाख 50 हजार यूनिट विद्युत उत्पादन ही हुआ। राज्य की विद्युत मांग तीन करोड़ 59 लाख 80 हजार यूनिट रही।

राज्य के विद्युत गृहों, केंद्रीय सेक्टर और अन्य स्रोतों से बिजली की कुल उपलब्धता तीन करोड़ 41 लाख 30 हजार यूनिट रही। मांग और उत्पादन में काफी अंतर होने की वजह से लोगों को घंटों कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि शनिवार के लिए हिमाचल से 25 लाख यूनिट और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से 15 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई है।

इन परियोजनाओं में उत्पादन नहीं
198 मेगावाट क्षमता की कालागढ़, मनेरी भाली-प्रथम (90 मेगावाट), छिबरो (240 मेवा), खोदरी (120 मेवा), ढकरानी (34 मेवा), ढालीपुर (51 मेवा), कुल्हाल (30 मेवा), चीला (144 मेवा), पथरी (20 मेवा)

दो परियोजनाओं से ही मिली बिजली
उत्तराखंड जलविद्युत निगम की केवल दो जलविद्युत परियोजनाओं मनेरी भाली-द्वितीय (304 मेगावाट) और खटीमा (42 मेगावाट) से ही विद्युत उत्पादन हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें