फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई पर मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई पर घर में काम कर रहे मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट, गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौधरी मोहम्मद अफजल खान ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि राजपुर रोड पर उसका मकान है। यहां उनकी पांच से छह बीधा पैत्रिक संपत्ति है। जिस पर एक मकान बना हुआ है। मकान का आधा हिस्सा उसका है और आधा हिस्सा बड़े भाई अशरफ चौधरी का है। बताया कि वह अपने हिस्से में कुछ काम करवा रहा है। जिसके लिए उसने मजदूर रखे हुए हैं। जो कि सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। मजदूरों में इस्माइल और उसका परिवार शामिल है। आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई अशरफ चौधरी ने इस्माइल और उसके बच्चों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें घर में बंधक लिया। मारपीट में इस्माइल और उसके बच्चों को काफी चोटें आई है। आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई ने मजदूरों को बंदूक से गोली मारने की धमकी दी है। जिससे वह भयभीत है। कहा कि इस संबंध में जब उसने भाई को समझाने का प्रयास किया तो उसने और उसकी लड़की ने उसके साथ भी गाली गलौच की। कोर्ट के आदेश के बाद राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह पारिवारिक मामला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें