फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे की बैठक में आठ आंदोलनकारी ही चिन्ह्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में पहली बैठक हुई। ढाई घंटे तक चली बैठक में केवल आठ आंदोलनकारी की चिह्नित किए जा सके, जिसके बाद राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से शीघ्र मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री से मिलकर नियमों में शिथलीकरण की मांग की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी एसके बरनवाल की मौजूदगी में प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों की कमेटी, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम ने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन क़ी कार्यशैली से चिह्नीकरण कमेटी संतुष्ट नजर नहीं आई। एलआईयू की रिपोर्ट व चिह्नीकरण कमेटी द्वारा सक्रिय आंदोलनकारियों की पैरोकारी ना मानने पर रोष व्यक्त किया गया। ढाई घंटे की बैठक में केवल आठ आंदोलनकारी चिह्नित हुए। जबकि बाकी फाइलें बाद में चर्चा के लिए रख दी गई। राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शीघ्र मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को मिलकर नियमों में शिथलीकरण क़ी मांग करने की बात कही गई।बैठक में एसडीम कालसी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओमी उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, विवेकानंद खंडूड़ी, जितेन्द्र अंथवाल, सरोज डिमरी, उर्मिला शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें