ईदगाह चकराता रोड सुबह 9 बजे
माजरा ईदगाह ट्रांसपोर्टनगर सुबह 9 बजे
धामावाला मस्जिद सुबह 8:30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार सुबह 9:30 बजे
सुभाष नगर स्थित ईदगाह सुबह 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह सुबह 8:15 बजे
गांधी ग्राम गौसिया जामा मस्जिद सुबह 8:30 बजे
लोहियानगर की जामा मस्जिद सुबह 9 बजे
कंडोली की साबरी मस्जिद 8:30 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड सुबह 10 बजे
यहां रहेंगे बैरियर
घंटाघर, बिंदाल चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर, कौलागढ़ चौक, टर्नर रोड़, सुभाष नगर तिराहा, चंद्रबनी, मोथरोवाला, धर्मपुर चौक।
-घंटाघर से चकराता रोड़ की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
-दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए कैंट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैंट और कौलागढ़ होते हुए दिलाराम, बल्लूपुर, चौक की तरफ भेजा जाएगा।
-बल्लूपुर चौक पर बैरियर लगाकर शहर की तरफ जाने वाले यातायात को कैंट और बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट होगा।
क्लेमेंटाउन ईदगाह
-सहारनपुर से आने वाले यातायात को चंद्रबनी मोड़ से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात जीएमएस रोड़ और शिमला बाई पास से आईएसबीटी की तरफ संचालित किया जाएगा ।
-आईएसबीटी से सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंटटाउन थाने के रास्ते सुभाषनगर होते हुए भेजा जाएगा।
-भारी वाहन सैल टैक्स आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिया जाएगा। रिस्पना की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोका जाएगा।