राजधानी देहरादून में नए वोटर बनाने का अभियान आगामी 18 अक्टूबर से शुरु हो जाएगा।
बूथ पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ
इसके लिए बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) अपने बूथ पर उपलब्ध रहेंगे। वोटर लिस्ट में नाम दाखिल कराने के लिए फॉर्म छह भरना पड़ता है जो कि बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगा। इस फॉर्म को भरें, जरूरी कागजात लगाएं और बीएलओ के पास जमा कर दें।
जिला प्रशासन के साथ अमर उजाला के आइये वोटर बनें अभियान में लोगों को वोटर बनने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाती रहेगी। अगर कहीं किसी नागरिक को प्रक्रिया में कोई दिक्कत नजर आती है तो हमसे शेयर कर सकता है।
प्राथमिकता के आधार पर दूर होंगी दिक्कते
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। जिनकी उम्र एक जनवरी 2014 को 18 साल पूरी हो रही है वे 18 अक्टूबर को वार्ड या क्षेत्र के बूथ पर जाकर फॉर्म छह ले लें।
इसके अलावा जिन्हें वोटर लिस्ट से नाम हटवाना है, कोई कमी ठीक करानी है वे भी बूथ पर जाएं और फॉर्म लें। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए हैं। इन फॉर्मों को बीएलओ से लें और उन्हें भरकर बीएलओ को ही दे दें। फॉर्म भरने में दिक्कत आती है तो बीएलओ से जानकारी ले सकते हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...