पिछले तीन सालों में केंद्र पोषित योजनाओं में खर्च का ब्योरा
वित्तीय वर्ष स्वीकृत नहीं खर्च कर पाए
2019-20 6113.71 739.21
2020-21 7862.21 1057.51
2021-22 7658 .06 2028.39
योग 21,633.98 3825.11
इस वजह से खर्च नहीं हो पाती धनराशि
- प्रस्ताव बनाने और उन्हें केंद्र में भेजने में देरी
- केंद्र में भेजे गए प्रस्तावों की मजबूत पैरवी का अभाव
- स्वीकृत धनराशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र देने में देरी
- वित्तीय वर्ष के आखिरी महीनों में स्वीकृति और खर्च पर जोर
ये भी पढ़ें...Ayushman: कार्डधारक मरीजों के कैशलेस इलाज में सूचीबद्ध निजी अस्पताल कर रहे गोलमाल, दावों का होगा विशेष ऑडिट
प्रदेश सरकार केंद्र पोषित योजनाओं और वाह्य सहायतित योजनाओं का भरपूर उपयोग करने पर जोर है। विभागों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। उन्हें समय पर प्रस्ताव बनाने, उनका लगातार फॉलोअप करने और उपयोग में लाई गई धनराशि का समय पर यूसी दिया जाए ताकि शेष किस्त की धनराशि समय पर स्वीकृत हो सके। -आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त