सबसे ज्यादा दिक्कत देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में है। देहरादून-मुजफ्फरनगर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जहां प्रतीक्षा सूची 195 है, वहीं भारी भीड़ के चलते देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं मिल रही है।
उधर, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तिवारी और पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक सचिव सुभाष झा ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के अफसरों से चारधाम यात्रा के चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे रेलवे स्टेशनों से अधिक ट्रेनें संचालित करने के साथ ही संचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की। ताकि तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटकों को भी आवाजाही में दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें...Gyanvapi: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान- मुस्लिम समाज तय करे इस्लाम अमल-ए-रसूल है या अमल-ए-बादशाह
चारधाम यात्रा शुरू होने से ट्रेनों में सीटों को लेकर दिक्कत है, लेकिन जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। जहां तक नई ट्रेनों के संचालन का सवाल है तो रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से ही कोई कार्रवाई की जा सकती है। मंडल मुख्यालय स्तर से संबंधित कुछ भी नहीं किया जा सकता है।
-सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक