फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली युवक ने पत्नी और बच्चों को पीटा, पुलिस को देखते ही नशा उड़नछू

Wed, 20 Sep 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
drunker beaten wife and children
विज्ञापन
नशे में टल्ली युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। ऐसे में जब पत्नी के फोन पर पुलिस वहां पहुंची तो टल्ली पति का नशा एक सैकेंड काफूर हो गया। जानिए, फिर क्या हुआ...
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव निवासी एक युवक को शराब के नशे में धुत होकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करना मंहगा पड़ गया। पिटाई से नाराज पत्नी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दे दी।

मायके वाले रात में ही कोतवाली पहुंच गए और नशेड़ी युवक की हरकतों की जानकारी दी। पुलिस युवक को कोतवाली ले आयी। बाद में नशेड़ी युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा करने पर पुलिस ने नशेड़ी युवक को उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में भुरना गांव निवासी एक युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को ताजा खाना बनाने की बात कही। पत्नी ने कहा कि खाना बना हुआ। इस पर नशेड़ी युवक भड़क गया और उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी।

अपनी मां के साथ मारपीट होती देख बच्चों ने अपने पिता से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन नशेड़ी युवक ने अपने बच्चों के साथ भी मारपीट शुरु कर दी। मारपीट से नाराज  युवक की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। मायके वाले रात में ही कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से नशेड़ी युवक की शिकायत की।

शिकायत पर कोतवाली पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली में अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बैठा देख युवक का नशा उड़नछू हो गया। उसने भविष्य में पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट न करने का वादा किया ।तब जाकर पुलिस ने युवक को उसकी पत्नी के साथ वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें