इसके बाद परिजन प्रेम राम को वाहन से जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने प्रेम राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन प्रेम राम को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी चले गए।
इधर कनालीछीना थाना पुलिस ने सांगड़ी पहुंचकर आरोपी सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 326ए, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मूलरूप से लोहाघाट के बाराकोट निवासी आरोपी सुरेश वर्मा ने दो साल पहले ही छड़नदेव में स्वर्ण आभूषण की दुकान खोली थी और बच्चों के साथ सांगड़ी में किराए के मकान में रह रहा है।
पहाड़ में एसिड अटैक के मामले
19 दिसंबर 2017 : पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा वार्ड निवासी परवीन के पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया था।
10 सितंबर 2018 : अल्मोड़ा जिले के दशाऊं (पेटशाल) गांव में भी रघुनाथ सिंह (55) नाम के व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया था, जिसमें परिवार के दो बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए थे। बाद में एक महिला की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी।