डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार संगीता कनौजिया को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल प्रमोद कुमार को इसी पद पर बागेश्वर में तैनाती दी गई। नगर आयुक्त रुद्रपुर जयभारत सिंह से सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर का पदभार हटाया गया।
डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर रिंकू नेगी को उप नगर आयुक्त रुद्रपुर, डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर चमोली, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर युक्ता मिश्र को इसी पद पर टिहरी भेजा गया। डिप्टी कलेक्टर टिहरी मुक्ता मिश्र को ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर चमोली गोपाल राम का तबादला देहरादून किया गया। डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर दयानंद सरस्वती को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर चंपावत रमेश गौतम को पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग विनोद कुमार को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर चमोली स्मृता परमार को हरिद्वार, डिप्टी कलेक्टर चंपावत सीमा विश्वकर्मा को चमोली, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग देवानंद इसी पद पर चमोली में तैनाती दी गई।
डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ राजकुमार पांडे का अल्मोड़ा, डिप्टी कलेक्टर टिहरी चतर सिंह का मुख्य नगर अधिकारी ऋषिकेश, डिप्टी कलेक्टर व उप मेलाधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह चौहान का टिहरी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून प्रत्यूष सिंह का सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून मीनाक्षी पटवार का स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद देहरादून, डिप्टी कलेक्टर चमोली परमानंद राम का रुद्रप्रयाग, डिप्टी कलेक्टर देहरादून बृजेश कुमार तिवारी का इसी पद रुद्रप्रयाग तबादला किया गया। सचिव दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सुंदर लाल सेमवाल से स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद का पदभार हटाया गया।
उनके पास शेष पदभार यथावत रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार दीपेंद्र सिंह नेगी को पौड़ी, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी अनिल चन्याल को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा रज्जा अब्बास का पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार कौस्तुभ मिश्रा का देहरादून, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा विवेक राय का उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी किशन सिंह नेगी का पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा अवधेश कुमार सिंह का ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल अब्ज प्रसाद वाजपेयी का ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल रेखा कोहली का चंपावत, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर नरेश चंद्र दुर्गापाल का अल्मोड़ा, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर विजय नाथ शुक्ल का नैनीताल और डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा गौरव चटवाल का इसी पद पर नैनीताल तबादला किया गया।