फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पति की क्रूर दास्तां, नशे में सब कुछ किया बर्बाद, पत्नी को इतना पीटा कि चली गई जान

Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के पीपना गांव में नशे में धुत ग्रामीण ने पत्नी की जमकर पिटाई कर डाली। पिटाई से घायल महिला की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं। मृतका के भाई ने सल्ट थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


तहरीर में कहा कि सल्ट ब्लॉक के पीपना गांव निवासी विनोद चंद्र भट्ट पुत्र ओम प्रकाश भट्ट ने पांच फरवरी को पत्नी हेमा देवी (30) की जमकर पिटाई कर दी। इससे हेमा की तबियत बिगड़ गई। गांव की किसी महिला ने इसकी सूचना हेमा देवी के पटोडी गांव स्थित मायके में दी।

इस पर उसका भाई कैलाश चंद्र पीपना गांव पहुंचा। बहन की हालत को देखते हुए उसे पहले देवायल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे रामनगर ले गए। यहां से भी डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ी पिता की करतूत से मां से वंचित हुए बच्चे

दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल में इलाज के दौरान आठ फरवरी को हेमा देवी की मौत हो गई। कैलाश ने रविवार को सल्ट थाने में पति विनोद चंद्र भट्ट के खिलाफ बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कैलाश ने बताया कि हेमा और विनोद की शादी 2009 में हुई थी। आरोप लगाया कि विनोद हेमा से अक्सर मारपीट करता था। वह बेरोजगार था। एसआई सुनील धानिक ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिल गई है। थाने से एक सिपाही को दिल्ली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

देवी की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों आयुष (आठ) और दीपांशु (छह) का रो-रोकर बुरा हाल है। हेमा ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कई अरमान पाले थे, लेकिन उसकी मौत के बाद सब धरे रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें