दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल में इलाज के दौरान आठ फरवरी को हेमा देवी की मौत हो गई। कैलाश ने रविवार को सल्ट थाने में पति विनोद चंद्र भट्ट के खिलाफ बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
कैलाश ने बताया कि हेमा और विनोद की शादी 2009 में हुई थी। आरोप लगाया कि विनोद हेमा से अक्सर मारपीट करता था। वह बेरोजगार था। एसआई सुनील धानिक ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिल गई है। थाने से एक सिपाही को दिल्ली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
देवी की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों आयुष (आठ) और दीपांशु (छह) का रो-रोकर बुरा हाल है। हेमा ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कई अरमान पाले थे, लेकिन उसकी मौत के बाद सब धरे रह गए।