फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग का शौक है तो जरूर रखें इस बात का ध्यान, वरना जिंदगीभर पछताना पड़ेगा

Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपको वाहन चलाने का शौक है तो इस बात पर ध्यान जरूर दें। वरना आपको हमेशा के लिए पछताना पड़ सकता है। परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को दयानंद महिला प्रशिक्षण संस्थान डालनवाला में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


एआरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय रफ्तार पर विशेष ध्यान दें। एआरटीओ ने बताया कि सबसे ज्यादा सड़क हादसे ओवर स्पीड के कारण ही होते हैं। वाहन को नियंत्रित गति में चलाकर काफी हद तक हादसों को रोका जा सकता है।
 

विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से परहेज करने और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने की सीख दी। सिविल डिफेंस के प्रभागीय वार्डन ओमेश्वर रावत ने भी तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने भी यातायात से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका एआरटीओ ने जवाब दिया।

एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करना भी है। उन्होंने छात्राओं से वह खुद जागरूक होने के साथ ही परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें