फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के वक्त दो ट्रालियों के बीच दबकर चालक की मौत

Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा स्टोन क्रशर गेट के पास न्यूट्रल में चल पड़ी खनिज सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के प्रयास में चालक की दो ट्रॉलियों के बीच दबकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


बनबसा के भुलवागोठ निवासी नीरज चंद देउपा (25) पुत्र महिपाल चंद देउपा शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शारदा स्टोन क्रशर से गिट्टी लेने पहुंचा था। बताया गया कि गिट्टी लादकर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रशर गेट के पास खड़ी कर कांटे से पर्ची लेकर लौट रहा था। तभी क्रशर गेट के ढलान पर खड़ी गिट्टी लदी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके 03 सीए/1413) चल पड़ी।

यह देख नीरज ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास करने लगा तो बगल में खड़ी एक और ट्रॉली के बीच दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। परिवारजन के अनुसार, नीरज की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी है और पत्नी गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें